1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: राजनीतिक पार्टी के ऑफिस में ग्रेनेड हमला, 25 लोग घायल

पाकिस्तान: राजनीतिक पार्टी के ऑफिस में ग्रेनेड हमला, 25 लोग घायल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 23, 2018 01:26 pm IST,  Updated : Jul 23, 2018 01:28 pm IST

पाकिस्तान के चागई जिले में एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय पर हथगोले हमले में 25 लोग घायल हो गए........

पाकिस्तान में ग्रेनेड...- India TV Hindi
पाकिस्तान में ग्रेनेड हमला, 25 लोग घायल (Representational Image)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के चागई जिले में एक राजनीतिक पार्टी के कार्यालय पर ग्रेनेड हमले में 25 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, रविवार रात को कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने दक्षिण पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के डलबैंडिन शहर में बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के चुनाव अभियान कार्यालय में बैठे लोगों पर ग्रेनेड फेंक दिया।

पुलिस, सुरक्षा बलों और बचाव दल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से पांच की हालत नाजुक है। हालांकि, किसी ने अभी तक हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। सुरक्षाबलों ने इलाके का घेराव कर लिया है और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश