1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इमरान खान ने शपथ ग्रहण के लिए आमिर, कपिल देव, गावस्कर और सिद्धू को भेजा न्योता, 11 अगस्त को होगा समारोह

इमरान खान ने शपथ ग्रहण के लिए आमिर, कपिल देव, गावस्कर और सिद्धू को भेजा न्योता, 11 अगस्त को होगा समारोह

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2018 07:34 pm IST,  Updated : Aug 01, 2018 07:34 pm IST

पीटीआई के प्रमुख इमरान खान 11 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

imran khan- India TV Hindi
imran khan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे इमरान खान ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान, पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, कपिल देव और नवजोत सिंह सिद्धू को न्योता दिया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान 11 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पीटीआई के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने आज पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर, कपिल देव और नवजोत सिंह सिद्धू को न्योता भेजा गया है।

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट में पहले ऐसी खबरें आई थीं कि इमरान खान सार्क (SAARC) देशों के नेताओं को आमंत्रित करने पर विचार कर रहे हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता मिलने की बात थी हालांकि अभी तक ऐसा कुछ नहीं हुआ है। पीएम मोदी ने इमरान को फोन करके चुनाव जीतने की बधाई भी दी थी। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए एक बयान के अनुसार मोदी ने पाकिस्तान में लोकतंत्र के जड़े जमाने की उम्मीद जताई। बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री ने पूरे क्षेत्र में शांति एवं विकास की अपनी दृष्टि भी दोहराई।

25 जुलाई को हुए पाकिस्तान के आम चुनाव में इमरान खान की पार्टी पीटीआई 116 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। हालांकि वह बहुमत से 21 सीट दूर रह गए थे. पाकिस्तान में कुल 270 सीटों के लिए चुनाव हुआ था। इमरान खान ने खुद 5 सीटों पर चुनाव लड़ा था और सभी में उन्होंने जीत दर्ज की थी। सरकार बनाने के लिए पीटीआई ने छोटी-छोटी पार्टियों से संपर्क किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश