1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. विकीपीडिया ने इमरान खान के पालतू कुत्तों का पेज बनाया, आप भी देखें

विकीपीडिया ने इमरान खान के पालतू कुत्तों का पेज बनाया, आप भी देखें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 06, 2018 08:03 pm IST,  Updated : Aug 06, 2018 08:03 pm IST

पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान के पालतू जानवरों का भी विकीपीडिया पेज बना हुआ है।

Pakistan: Imran Khan's pet dogs get Wikipedia page, confirms online encyclopedia- India TV Hindi
Pakistan: Imran Khan's pet dogs get Wikipedia page, confirms online encyclopedia

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान के पालतू जानवरों का भी विकीपीडिया पेज बना हुआ है। पाकिस्तानी मीडिया में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान के पास 5 पालतू कुत्ते हैं, और इन पांचों के नाम विकीपीडिया पर अलग से एक पेज है। विकीपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इन कुत्तों के नाम शेरू, शेरनी, मोटी, पिडू और मैक्सिमस हैं। वैसे आपको बता दें कि कई सिलेब्रिटीज के पेट्स के नाम विकीपीडिया पेज पहले से ही उपलब्ध हैं, लेकिन यह शायद पहला मौका है जब किसी पाकिस्तानी शख्सियत के पालतू जानवरों को यहां जगह मिली हो।

पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने विकीपीडिया हेल्प डेस्क के साकिब के हवाले से लिखा है, 'विकीपीडिया सुर्खियों में आने वाली हर चीज को अपने पेज पर जगह देता है। यदि कोई विषय या मुद्दा अखबारों और मीडिया की सुर्खियां बनता है तो उसे विकीपीडिया पर जगह मिल ही जाती है। इमरान के कुत्तों ने भी लंबे समय तक काफी सुर्खियां बटोरी हैं, ऐसे में उनके नाम पर एक पेज तो हो ही सकता है। यहां पहले से ही अमेरिकी राष्ट्रपतियों के पालतू जानवरों के नाम पेज बने हुए हैं।'

आपको बता दें कि इमरान के पेट्स अक्सर खबरों में बने रहते हैं। 2011 में एक इंटरव्यू में इमरान खान ने कहा भी था कि उनके सबसे बड़े शौकों में एक अपने कुत्तों के साथ तीतरों का शिकार करना भी है। वहीं, 2015 में डेली मेल ने कथित तौर पर इमरान और रेहम के तलाक के पीछे इन कुत्तों के ऊपर किए गए झगड़े को भी कारण बताया था। विकीपीडिया पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक, रेहम ने 2018 में अपनी किताब में लिखा था कि परवेज मुशर्रफ ने इमरान को कई पिल्ले गिफ्ट किए थे, क्योंकि उन्हें 'खूबसूरत कुत्ते' बहुत पसंद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश