1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. एनजीओ का दावा, पाकिस्तान लाखों अरब डॉलर की सहायता से वंचित होगा, गरीब पाकिस्तानियों पर पड़ेगा असर

एनजीओ का दावा, पाकिस्तान लाखों अरब डॉलर की सहायता से वंचित होगा, गरीब पाकिस्तानियों पर पड़ेगा असर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 06, 2018 06:57 pm IST,  Updated : Dec 06, 2018 07:02 pm IST

पाकिस्तान 18 अंतरराष्ट्रीय एनजीओ की देश में ठहरने की अंतिम अपील खारिज करते हुए उन्हें निष्कासित कर रहा है।

Pakistan- India TV Hindi
Pakistan kicks out 18 international charities after rejecting final appeal

इस्लामाबाद: पाकिस्तान 18 अंतरराष्ट्रीय एनजीओ की देश में ठहरने की अंतिम अपील खारिज करते हुए उन्हें निष्कासित कर रहा है। इस पर एक एनजीओ ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस कदम से लाखों गरीब पाकिस्तानियों पर असर पड़ेगा और पाकिस्तान लाखों अरब डॉलर की सहायता से वंचित हो जाएगा। एपी को उपलब्ध सरकारी सूची के अनुसार इनमें से ज्यादातर एनजीओ अमेरिका के हैं और बाकी ब्रिटेन एवं यूरोपीय संघ के हैं।

बीस अन्य एनजीओ पर भी निष्कासन की तलवार लटक रही है क्योंकि प्रशासन ने कुछ महीने पहले बिना कोई स्पष्टीकरण दिये 38 अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठनों (एनजीओ) पर ताला लगाने का फैसला किया था। यह पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय संगठनों पर व्यवस्थित कार्रवाई का हिस्सा है। प्रशासन उन पर वीजा पंजीकरण दस्तावेज में गड़बड़ी समेत विभिन्न आरोप लगा रहा है।

यहां एक धारणा यह भी है कि अमेरिका और यूरोपीय देशों ने इन एनजीओ के कर्मियों की आड़ में पाकिस्तान में गुपचुप तरीके से जासूस भेजे हैं। बृहस्पतिवार को पाकिस्तान की मानवाधिकार मंत्री शिरीन माजरी ने ट्वीट किया कि 18 संगठनों को दुष्प्रचार करने को लेकर देश छोड़ने को कहा गया है। पंद्रह एनजीओ का प्रतिनिधित्व करने वाले पाकिस्तान ह्यूमैनटेरियन फाउंडेशन के प्रवक्त उमैर हसन ने कहा कि ये संगठन अकेले 1.10 करोड़ लोगों की सहायता कर रहे हैं और 13 करोड़ डॉलर से अधिक की सहायता पहुंचा रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश