1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में चीनी नागरिक को मंत्री ने कुबूल कराया इस्लाम

पाकिस्तान में चीनी नागरिक को मंत्री ने कुबूल कराया इस्लाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 30, 2019 09:06 pm IST,  Updated : Jan 30, 2019 09:06 pm IST

चीनी नागरिक को पाकिस्तान में इस्लाम धर्म कुबूल कराने का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि इमरान खाने सरकार के मंत्री अमजद अली चीनी नागरिक को कलमा पढ़वा रहे हैं।

चीनी नागरिक को...- India TV Hindi
चीनी नागरिक को पाकिस्तान में इस्लाम धर्म कुबूल कराने का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली: चीनी नागरिक को पाकिस्तान में इस्लाम धर्म कुबूल कराने का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि इमरान खाने सरकार के मंत्री अमजद अली चीनी नागरिक को कलमा पढ़वा रहे हैं। वीडियो में दिख रहे चीनी नागरिक का नाम अब अब्दुल्ला रखा गया है।

पीटीआई (पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ) की साइबर सेल ने वीडियो को जारी किया है। वीडियो में चीनी नागरिक कलमा पढ़ता दिख रहा है। ये इस्लाम अपनाने के बाद पढ़ा जाता है। वीडियो में इमरान खान के मंत्री चीनी नागरिक अब्दुल्ला से कहते हैं कि बधाई हो, अब आप एक मुसलमान हैं और आपका नाम है अब्दुल्ला। 

बताया जा रहा है कि अमजद अली को चीनी  नागरिक पहली बार चीन के ग्वांगझाऊ शहर में मिला था। मंत्री ने स्थानीय मीडिया को बताया कि अब्दुल्ला जब उन्हें मिला तो उनके साथ तस्वीरें खिंचाने लगा और उनसे बात कर जल्दी ही उनसे प्रभावित हो गया। उसने इस्लाम धर्म कुबूल कराने की बात कही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश