1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 21 सितंबर को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे पाकिस्तानी पीएम इमरान खान, एक ही दिन में डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे 2 मुलाकातें

21 सितंबर को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे पाकिस्तानी पीएम इमरान खान, एक ही दिन में डोनाल्ड ट्रंप से करेंगे 2 मुलाकातें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 13, 2019 01:30 pm IST,  Updated : Sep 13, 2019 01:30 pm IST

सितंबर के आखिर में अमेरिका जा रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दो बार मुलाकात का मौका मिल सकता है।

Pakistan PM Imran Khan to meet Donald Trump twice during US visit | AP- India TV Hindi
Pakistan PM Imran Khan to meet Donald Trump twice during US visit | AP

इस्लामाबाद: सितंबर के आखिर में अमेरिका जा रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दो बार मुलाकात का मौका मिल सकता है। वह संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के पहले सत्र में हिस्सा लेने के लिए 21 सितंबर को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। जियो न्यूज की खबर में बताया गया है कि खान के कार्यक्रम के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात लंच पर होगी, जबकि दूसरी मुलाकात चाय पर होगी। खबर में कहा गया है कि अमेरिकी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की होने वाली बैठकों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है।

UNGA को पहली बार करेंगे संबोधित

खान UNGA के 74 वें सत्र में भाग लेने के लिए 21 सितंबर को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। वह 27 सितंबर को इसे संबोधित करेंगे। अगस्त 2018 में पद संभालने के बाद से यह उनका पहला UNGA सत्र होगा। वह विश्व के अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे और उन्हें भारत द्वारा 5 अगस्त को कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म किए जाने के बाद कश्मीर में कथित तौर पर तनावपूर्ण स्थिति के बारे में भी अवगत करायेंगे। यह खान की अमेरिका की दूसरी यात्रा होगी। जुलाई में, खान ने ट्रंप के साथ एक बैठक की थी, जिसके दौरान उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच ‘मध्यस्थ’ बनने की पेशकश की थी। ट्रंप ने तब दावा किया था कि PM नरेंद्र मोदी ने उन्हें कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने के लिए कहा था।

अनुच्छेद 370 पर पाकिस्तान की छटपटाहट बाकी
हालांकि भारत सरकार ने राष्ट्रपति ट्रंप के इस हैरान कर देने वाले दावे से तुरंत इनकार कर दिया था। गौरतलब है कि भारत ने अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया। इस फैसले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया। फैसले पर पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्पष्ट रूप से कहा है कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना उसका आंतरिक मामला है और पाकिस्तान को इस वास्तविकता को स्वीकार कर लेना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश