1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने CPEC परियोजना के लिए विशेष प्राधिकरण का गठन किया

पाकिस्तान ने CPEC परियोजना के लिए विशेष प्राधिकरण का गठन किया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 08, 2019 04:03 pm IST,  Updated : Oct 08, 2019 04:03 pm IST

पाकिस्तान ने अरबों डालर के चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सी पी ई सी) परियोजना में हो रहे निवेश की निगरानी के लिए एक विशेष संस्था का गठन किया है।

पाकिस्तान ने CPEC...- India TV Hindi
पाकिस्तान ने CPEC परियोजना के लिए विशेष प्राधिकरण का गठन किया

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने अरबों डालर के चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारा (सी पी ई सी) परियोजना में हो रहे निवेश की निगरानी के लिए एक विशेष संस्था का गठन किया है। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने प्रधानमंत्री इमरान खान की चीन यात्रा के अवसर पर सी पी ई सी प्राधिकरण के गठन के लिए एक अध्यादेश लागू किया है। 

Related Stories

इस बीच पाकिस्तानी सेना के एक संक्षिप्त बयान में बताया गया कि सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद भी चीन पहुँच चुके हैं जहाँ वह चीनी सैन्य अधिकारियों से भेंट करेंगे और प्रधानमंत्री खान के साथ राजनीतिक बैठकों में भी हिस्सा लेंगे। 

अल्वी ने एक और अध्यादेश जारी कर ग्वादर बंदरगाह और उसके मुक्त क्षेत्र को करों में रियाअत दी है। सीपीईसी प्राधिकरण सीपीईसी सचिवालय से काम करेगा। यह परियोजना 2015 में शुरू की गयी थी जब चीनी राष्ट्रपति ने पाकिस्तान का दौरा किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश