1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इमरान की पार्टी के नेता के पोस्टर पर हिंदुओं के लिए लिखी गईं आपत्तिजनक बातें, बाद में मांगी माफी

इमरान की पार्टी के नेता के पोस्टर पर हिंदुओं के लिए लिखी गईं आपत्तिजनक बातें, बाद में मांगी माफी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 07, 2020 06:48 am IST,  Updated : Feb 07, 2020 06:51 am IST

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है और समय-समय पर इसके सबूत भी मिलते रहते हैं।

Mian Akram Usman, Mian Akram Usman Poster, Hindu baat se nahin laat se manta hai- India TV Hindi
Pakistan: PTI Lahore leader apologises for posters offensive to Hindus | Twitter

लाहौर: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है और समय-समय पर इसके सबूत भी मिलते रहते हैं। हाल ही में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक नेता के हिंदू विरोधी पोस्टरों से लाहौर की दीवारें पट गई थीं। मुल्क के प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के लाहौर जोन के नेता मियां अकरम उस्मान ने इन पोस्टरों पर बवाल बढ़ता देख इन्हें हटा दिया और माफी मांग ली। मियां अकरम ने इन हिंदू विरोधी पोस्टरों की छपाई का दोष ‘प्रिंटर’ पर डालते हुए कहा है कि ‘प्रिंटर ने इन्हें गलती से छाप दिया।’

क्या लिखा था मियां अकरम के पोस्टरों पर?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मियां अकरम के पोस्टरों पर बेहद ही आपत्तिजनक बातें लिखी थीं। उनके पोस्टरों पर उर्दू में लिखा था कि 'हिंदू बात से नहीं लात से मानता है।' उनके पोस्टरों पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीरें भी थीं। सोशल मीडिया पर कड़े विरोध के बाद उस्मान को इन पोस्टरों को हटाना पड़ा। मियां अकरम ने इस मसले पर सफाई देते हुए कहा कि वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना लगाना चाहते थे लेकिन ‘प्रिंटर ने गलती से मोदी की जगह हिंदू छाप दिया।’


प्रिंटर की गलती की बात को लोगों ने नकारा
बता दें कि जैसे ही यह पोस्टर लोगों के बीच आए, पाकिस्तानी सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई। प्रिंटर की गलती वाली बात को भी लोगों ने मानने से इनकार कर दिया। इसके बाद उस्मान ने ट्वीट किया, ‘मैं सरहद के इधर और उधर, दोनों तरफ के शांतिप्रिय हिंदुओं से माफी मांगता हूं। जैसे ही यह बात मेरी नोटिस में आई, मैंने सभी पोस्टर वापस ले लिए। मैं उनमें से नहीं हूं जो गलती से चिपके रहें।’ ये पोस्टर पाकिस्तान में 5 फरवरी को मनाए गए 'कश्मीर एकजुटता दिवस' के संबंध में तैयार कराए गए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश