लाहौर: पाकिस्तान की एक आतंकवाद विरोधी अदालत ने 20 से अधिक जायरीनों की हत्या के मामले में सोमवार को एक दरगाह के गद्दीनशीं और उसके 2 साथियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया। एक पाकिस्तानी सामाचार चैनल के मुताबिक, इन तीनों को आतंकवाद विरोधी अदालत में पेश किया गया जहां से उनको पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस घटना की संयुक्त जांच आरंभ कर दी गई है और मौके से बरामद खाद्य वस्तुओं को फॉरेंसिक प्रयोगशाला भेज दिया गया है। आरोप है कि सरगोधा स्थित अली मुहम्मद कलंदर दरगाह के गद्दीनशीं अब्दुल वहीद (50) ने अपने साथियों के साथ मिलकर जायरीनों को डंडो से पीटा और चाकू से हमला किया। यह घटना शुक्रवार और शनिवार को हुई।
ये भी पढ़ें:- 71 साल साथ रहे जीवनसाथी, सिर्फ 4 मिनट के अंतर पर छोड़ दी दुनिया
- योगी इफेक्ट: हिंदू युवा वाहिनी का सदस्य बनने रोज आ रहे 5000 लोग
- टूटा सब्र का बांध, मायावती के खिलाफ उठने लगे बगावत के सुर
- मेरी हार की वजह EVM नहीं, अपनों का सहयोग न मिलना है: अपर्णा यादव
क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी (सरगोधा) जुल्फिकार हमीद ने बताया कि वहीद और उसके साथियों के खिलाफ पाकिस्तान दंड संहिता और आतंकवाद विरोधी कानून की अलग-अलग धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। सरगोधा के उपायुक्त लियाकत अली चट्ठा ने कल कहा था कि ऐसा लगता है कि दरगाह का गद्दीनशीं अब्दुल वहीद गंभीर मानसिक बिमारी से पीड़ित था।