1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मसूद अजहर को बैन कराने का फैसला राजनीति से प्रेरित: पाक

मसूद अजहर को बैन कराने का फैसला राजनीति से प्रेरित: पाक

 Written By: Bhasha
 Published : Jan 02, 2017 07:35 am IST,  Updated : Jan 02, 2017 07:35 am IST

पाकिस्तान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को प्रतिबंधित कराने का भारत का प्रयास राजनीति से प्रेरित और हल्की सूचना से भरा हुआ था।

pakistan says baning masood azhar by india is politically...- India TV Hindi
pakistan says baning masood azhar by india is politically inspired

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र में मसूद अजहर को प्रतिबंधित कराने का भारत का प्रयास राजनीति से प्रेरित और हल्की सूचना से भरा हुआ था। दो दिन पहले ही पाकिस्तान के निकट सहयोगी चीन ने जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख एवं पठानकोट हमले के षड्यंत्रकर्ता अजहर मसूद को वैश्विक आतंकवादी के तौर पर सूचीबद्ध करने के प्रस्ताव को अवरूद्ध कर दिया था।

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता नफीस जकारिया ने मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 1267 प्रतिबंध समिति की सूची में डलवाने में भारत के असफल होने पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा, आईएसआईएस: अलकायदा से संबंधित 1267 समिति ने भारत के राजनीति से प्रेरित प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। हल्की सूचना और आधारहीन आरोपों से भरे भारत के प्रस्ताव में कोई दम नहीं था और इसका मुख्य उद्देश्य उसके संकीर्ण राष्ट्रीय एजेंडे को आगे बढ़ाना था।

उन्होंने कहा, इस प्रस्ताव का खारिज होना सुरक्षा परिषद की इस महत्वपूर्ण समिति का राजनीतिकरण करना और उसके कार्य को कमतर करने के भारतीय प्रयासों का खारिज होना भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश