1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान ने किया ‘ग्लोबल आतंकी’ सैयद सलाहुद्दीन का बचाव, कहा- ‘करते रहेंगे मदद’

पाकिस्तान ने किया ‘ग्लोबल आतंकी’ सैयद सलाहुद्दीन का बचाव, कहा- ‘करते रहेंगे मदद’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 27, 2017 07:59 pm IST,  Updated : Jun 27, 2017 11:51 pm IST

हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित होने के बाद भी पाकिस्तान के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं। पाकिस्तान ने बयान जारी कर आतंकी सैयद सलाहुद्दीन का बचाव किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के लिखित बयान जारी किया है जिसमे

syed salahuddin- India TV Hindi
syed salahuddin

इस्लामाबाद: हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना सैयद सलाहुद्दीन को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित होने के बाद भी पाकिस्तान के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं। पाकिस्तान ने बयान जारी कर आतंकी सैयद सलाहुद्दीन का बचाव किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के लिखित बयान जारी किया है जिसमें सलाहुद्दीन को सपोर्ट जारी रखने की बात कही गई है। अमेरिका ने कल ही पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात से पहले हिजबुल के सरगना सैयद सलाहुद्दीन को ग्लोबल टेरर की ब्लैक लिस्ट में डाला है।

पाकिस्तान ने सैयद सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकवादी घोषित किए जाने को 'पूरी तरह अनुचित' बताया और कहा कि वह अपना 'राजनीतिक, कूटनीतिक व नैतिक समर्थन कश्मीरी लोगों के लिए' जारी रखेगा। विदेश मंत्रालय ने कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में कश्मीरियों का संघर्ष जायज है। आत्मनिर्णय के कश्मीरी लोगों के अधिकार का समर्थन करने वालों को आतंकवादी घोषित करना पूरी तरह अनुचित है।

ये भी पढ़ें

मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान स्थित सलाहुद्दीन के नाम का कोई जिक्र नहीं किया, जिसे वाशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच मुलाकात से पहले अमेरिकी विदेश विभाग ने एक वैश्विक आतंकवादी घोषित किया। प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान ने सभी तरह के आतंकवाद से लड़ने की अपनी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता दिखाई है।

प्रवक्ता ने जम्मू एवं कश्मीर में अलगाववादियों का जोरदार समर्थन किया। यहां अब तक 1989 से हजारों लोग मारे जा चुके हैं। भारत का कहना है कि अलगाववादियों को हथियार, रकम व प्रशिक्षण पाकिस्तान देता है, लेकिन पाकिस्तान इन आरोपों से इनकार करता है।

उन्होंने कहा, "संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर विवाद में कश्मीरी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार के संघर्ष व शांतिपूर्ण समाधान के लिए पाकिस्तान अपना राजनीतिक, कूटनीतिक व नैतिक समर्थन जारी रखेगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश