1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बौखलाहट में आकर पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का किया परीक्षण

बौखलाहट में आकर पाकिस्तान ने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का किया परीक्षण

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 29, 2019 12:07 pm IST,  Updated : Aug 29, 2019 12:14 pm IST

भारत के साथ तनाव बढ़ते देख पाकिस्तान की सेना ने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया है

Pakistan tests ballistic missile Ghaznavi says DG ISPR- India TV Hindi
Pakistan tests ballistic missile Ghaznavi says DG ISPR Image Source : TWITTER

इस्लामाबाद। भारत के साथ तनाव बढ़ते देख बौखलाहट में आकर पाकिस्तान की सेना ने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया है। पाकिस्तानी सेना के आधिकारिक प्रवक्ता के ट्विटर हेंडल पर दी गई जानकारी के मुताबिक रात को गजनवी मिसाइल का परीक्षण किया गया है। यह मिसाइल 290 किलोमीटर तक मार कर सकती है। 

 

कश्मीर के मुद्दे पर दुनियाभर में अकेले पड़ने पर पाकिस्तान के पास अब कोई चारा नहीं बचा है, अब पाकिस्तान की सेना और वहां की सरकार अपनी जनता को दिखाना चाहते हैं कि वे भारत के साथ टक्कर ले सकते हैं और इसी गलतफहमी में पाकिस्तान ने इस मिसाइल का परीक्षण किया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश