1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में 2 बहनों को पिता ने मार डाला, ‘ऑनर किलिंग’ का शक

पाकिस्तान में 2 बहनों को पिता ने मार डाला, ‘ऑनर किलिंग’ का शक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 23, 2017 09:31 pm IST,  Updated : Sep 23, 2017 09:31 pm IST

पाकिस्तान में 2 बहनों की उनके पिता ने हत्या कर दी। इस घटना को झूठी शान के नाम पर की गई हत्या का मामला बताया गया है...

Representative Image- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

पेशावर: पाकिस्तान में 2 बहनों की उनके पिता ने हत्या कर दी। इस घटना को झूठी शान के नाम पर की गई हत्या का मामला बताया गया है। यह घटना बीते 20 सितंबर को पेशावर के अचार कली इलाके में हुई।

पुलिस उपाधीक्षक फजल वाहिद ने बताया कि अब्दुल गनी ने अपनी 20 साल की बेटी शमीम और 10 साल की नौरीन की हत्या कर दी। गिरफ्तारी के बाद उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अधिकारी ने कहा कि आरोपी के बेटे ने पुलिस को सूचित किया और प्राथमिकी दर्ज कराई।

वाहिद के अनुसार वाहिद शर्मिंदगी महसूस कर रहा था क्योंकि उसकी बेटियां अकसर घर से बाहर रहती थीं। पुलिस को आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश डालनी पड़ी। बाद में उसे हत्या के दो दिन बाद मोसम घड़ी इलाके से पकड़ लिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश