1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पनामा पेपर मामला में JIT ने की शरीफ के बेटे से पूछताछ

पनामा पेपर मामला में JIT ने की शरीफ के बेटे से पूछताछ

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 29, 2017 07:58 am IST,  Updated : May 29, 2017 07:58 am IST

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के परिवार के विदेशों में कारोबार की जांच कर रहे पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त संयुक्त जांच दल (JIT) ने आज पनामा पेपर मामले में उनके बेटे हुसैन नवाज से पूछताछ की।

Panama Paper case JIT questioned Sharif son- India TV Hindi
Panama Paper case JIT questioned Sharif son

इस्लामाबाद: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के परिवार के विदेशों में कारोबार की जांच कर रहे पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त संयुक्त जांच दल (JIT) ने आज पनामा पेपर मामले में उनके बेटे हुसैन नवाज से पूछताछ की। (किम जोंग की निगरानी में उत्तर कोरिया ने फिर किया बड़ा परिक्षण)

कार्यवाही के दौरान हुसैन के साथ उनके वकील मौजूद थे लेकिन जेआईटी ने वकील की मौजूदगी पर आपत्ति जतायी और कहा कि न्यायालय से मंजूरी लेने के बाद हुसैन वकील से मदद ले सकते हैं। अधिकारियों ने कहा कि हुसैन बाद में अकेले जेआईटी के सामने पेश हुए और पूछताछ करीब दो घंटे चली।

गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय ने पनामा पेपर्स मामले में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ एवं उनके बेटों के कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए 6 सदस्यीय संयुक्त जांच दल (JIT) का गठन किया था। न्यायालय की 3 सदस्यीय पीठ ने कई विभागों द्वारा सौंपे गए नामों की समीक्षा की। JIT 60 दिनों के भीतर अपनी जांच पूरी करेगी, हालांकि जरूरत पड़ने पर उसे अतिरिक्त समय दिया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश