1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पनामा पेपर्स केस: पाक पीएम नवाज शरीफ के खिलाफ जांच का आदेश

पनामा पेपर्स केस: पाक पीएम नवाज शरीफ के खिलाफ जांच का आदेश

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 01, 2016 04:46 pm IST,  Updated : Nov 01, 2016 04:46 pm IST

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर्स घोटाले में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। इससे पहले कोर्ट ने नवाज शरीफ और उनके परिवार के सदस्यों को इस मामले में नोटिस जारी किया था।

Nawaz Sharif- India TV Hindi
Nawaz Sharif

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पनामा पेपर्स घोटाले में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। इससे पहले कोर्ट ने नवाज शरीफ और उनके परिवार के सदस्यों को इस मामले में नोटिस जारी किया था।

(देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

नवाज शरीफ के खिलाफ दायर याचिका में यह मांग की गई है कि भ्रष्ट्राचार को लेकर नवाज शरीफ को अयोग्य करार दिया जाए। याचिकाओं में कहा गया है कि पनामा पेपर्स से यह खुलासा हुआ है कि प्रधानमंत्री और उनके आश्रित लोगों ने विदेशों में कंपनियां खोल रखी हैं। 

इन कंपनियों में भ्रष्टाचार से हासिल धन लगाया गया है जो कि गैरकानूनी काम है। याचिका में कहा गया है कि उन्होंने नेशनल असेंबली से भी सच्चाई को छिपाने का काम किया है इसलिए वे पद पर बने रहने के योग्य नहीं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश