Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नए विवाद में फंसे फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते, ईश्वर को कहा मूर्ख

नए विवाद में फंसे फिलीपींस के राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते, ईश्वर को कहा मूर्ख

Edited by: India TV News Desk Published : Jun 26, 2018 02:56 pm IST, Updated : Jun 26, 2018 02:56 pm IST

फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने ईश्वर को मूर्ख कह कर नया विवाद खड़ा कर दिया है, जहां बड़े पैमाने पर लोग कैथोलिक धर्म का अनुसरण करते हैं।

phillipines President Duterte calls God stupid- India TV Hindi
phillipines President Duterte calls God stupid

मनीला: फिलीपींस के राष्ट्रपति रॉड्रिगो दुतेर्ते ने ईश्वर को मूर्ख कह कर नया विवाद खड़ा कर दिया है, जहां बड़े पैमाने पर लोग कैथोलिक धर्म का अनुसरण करते हैं। दुतेर्ते अपने प्रतिद्वंद्वियों के लिए अपमानजनक बयान और बिना सोचे-समझे जुबानी हमलों के लिए भी जाने जाते हैं। दावाओ में अपने टेलीविजन भाषण में दुतेर्ते ने बाइबिल में दर्ज आदम और हव्वा की कहानी और ईसाइयों में पाप की धारणा की आलोचना की। (3 दिवसीय दौरे पर भारत आएगीं अमेरिकी राजदूत निकी हेली )

गिरिजाघरों और कई नागरिकों ने उनकी इस टिप्पणी की निंदा की है। वहीं, उनके कार्यालय ने कहा है कि वह व्यक्तिगत विचार व्यक्त कर रहे थे। दुतेर्ते ने इससे पहले भी पोप की गलत शब्दों में आचोलना कर चुके हैं।

दुतर्ते ने बाइबिल की कहानी और आदम और हव्वा को निषिद्ध फल को खाने के बाद बगीचे से बाहर फेंके जाने की कहानी की आलोचना करते हुए कहा, "यह मूर्ख ईश्वर कौन है?" इसकी प्रतिक्रिया में स्थानीय कैथोलिक बिशप आर्तुरो बेस्टेस ने राष्ट्रपति को एक 'पागल आदमी' बताया और लोगों से उनके 'निंदात्मक शब्दों और तानाशाही प्रवृत्तियों' के अंत के लिए प्रार्थना करने का आग्रह किया।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement