1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान के बाद काठमांडू में भयंकर विमान हादसा, देखें तस्वीरें

ईरान के बाद काठमांडू में भयंकर विमान हादसा, देखें तस्वीरें

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 12, 2018 04:16 pm IST,  Updated : Mar 12, 2018 04:16 pm IST

नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोमवार को US-बांग्ला एयरलाइंस का एक विमान लैंडिंग करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 50 लोगों के मारे जाने की खबर है।

kathmandu plane crash- India TV Hindi
kathmandu plane crash

काठमांडू: नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोमवार को US-बांग्ला एयरलाइंस का एक विमान लैंडिंग करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में 50 लोगों के मारे जाने की खबर है। ढाका से काठमांडू की उड़ान पर जा रहे इस विमान में 78 लोगों के सवार होने की क्षमता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान में 67 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स समेत कुल 71 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि अभी तक 50 से ज्यादा लोगों के शव विमान से निकाले जा चुके हैं। (नेपाल: काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान हुआ क्रैश, 50 के मारे जाने की खबर )

kathmandu plane crash
kathmandu plane crash

टीआईए के प्रवक्ता प्रेम नाथ ठाकुर ने कहा कि लैंडिंग के दौरान संतुलन बिगड़ने के कारण विमान हवाईअड्डे के पास स्थित एक फुटबॉल मैदान पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई। उन्होंने बताया कि 78-सीटों की क्षमता वाले बम्बार्डियर डैश 8 क्यू 400 विमान में लैंडिंग के दौरान आग लग गई। इसके बाद विमान रनवे के पास जमीन पर क्रैश हो गया। इस विमान को S2-AGU के तौर पर रजिस्टर किया गया था और इसने त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 2 बजकर 20 मिनट पर लैंड किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

kathmandu plane crash
kathmandu plane crash

गौरतलब है कि संयुक्त अरब अमीरात से आज रात इस्तांबुल जा रहा तुर्की का एक निजी जेट विमान ईरान के पर्वतीय क्षेत्र में वर्षा के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उसमें सवार कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ईरानी टेलीविजन ने देश के आपदा प्रबंधन संगठन के प्रवक्ता मुज्तबा खालिदी के हवाले से खबर दी कि शहर ए कोर्ड में विमान एक पहाड़ से टकरा गया और उसमें आग की लपटें उठने लगीं। खालिदी ने सरकारी टीवी से जुड़ी वेबसाइट से बाद में कहा कि स्थानीय ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंचे हैं और उन्हें बुरी तरह जले हुए 11 शव मिले हैं। उनकी पहचान के लिए डीएनए जांच की जाएगी।

kathmandu plane crash
kathmandu plane crash

kathmandu plane crash
kathmandu plane crash

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश