1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर ‘अपना आखिरी कार्ड खेला’ है: इमरान खान

नरेंद्र मोदी ने कश्मीर मुद्दे पर ‘अपना आखिरी कार्ड खेला’ है: इमरान खान

 Reported By: Bhasha
 Published : Oct 11, 2019 07:47 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 07:48 pm IST

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर ‘अपना आखिरी कार्ड खेला’ है।

Imran Khan- India TV Hindi
Imran Khan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार को कहा कि उनके भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर ‘अपना आखिरी कार्ड खेला’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया इस मुद्दे की अनदेखी कर रहा है। इस्लामाबाद में कश्मीर की जनता के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए बनाई गयी ‘मानव श्रृंखला’ में शामिल हुए लोगों को संबोधित करते हुए खान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया हांगकांग के प्रदर्शनों को पूरा कवरेज दे रहा है लेकिन कश्मीर मुद्दे की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी 

लोग जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत के फैसले को कबूल नहीं करेंगे और पाबंदियां हटने के बाद बाहर निकलेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘नरेंद्र मोदी ने गलती की है। उन्होंने अपना आखिरी कार्ड खेला है, लेकिन कश्मीर की जनता कभी इसे मंजूर नहीं करेगी।’’ खान ने कहा कि कश्मीर के लोगों को कोई डर नहीं है क्योंकि सात दशक से वे जिन हालात में रहे हैं, उनका डर खत्म हो गया है। इस्लामाबाद के बीचोंबीच डी-चौक पर बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक जमा हुए और मानव श्रृंखला बनाई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश