1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कंदील बलोच के हत्यारे भाई का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट

कंदील बलोच के हत्यारे भाई का हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट

 Written By: IANS
 Published : Jul 23, 2016 03:16 pm IST,  Updated : Jul 23, 2016 03:16 pm IST

पाकिस्तान सोशल मीडिया का लोकप्रिय चेहरा रहीं मॉडल कंदील बलोच की हत्या मामले में अधिकारियों ने उनके भाई का पॉलीग्राफ और डीएनए टेस्ट किया, जिसने हत्या की बात कबूल की है।

Polygraph test conducted of Qandeel's brother who murdered...- India TV Hindi
Polygraph test conducted of Qandeel's brother who murdered him.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान सोशल मीडिया का लोकप्रिय चेहरा रहीं मॉडल कंदील बलोच की हत्या मामले में अधिकारियों ने उनके भाई का पॉलीग्राफ और डीएनए टेस्ट किया, जिसने हत्या की बात कबूल की है। 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले की जांच कर रही पुलिस टीम के प्रमुख आरोपी मोहम्मद वसीम को लाहौर ले गए और शुक्रवार को फोरेंसिक प्रयोगशाला में उसकी जांच हुई।

पॉलीग्राफ टेस्ट का परिणाम सोमवार तक आने की उम्मीद है। डीएनए टेस्ट के परिणाम को आने में कुछ दिनों का समय लगेगा।

पुलिस को बुधवार को वसीम की पांच दिन की हिरासत मिल गई। उसने अपनी बहन कंदील की हत्या का जुर्म मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने कबूल कर लिया।

इस बीच, कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक (जांच) अली मर्दान ने कहा कि पुलिस इस मामले में अगले सप्ताह मौलवी मुफ्ती अब्दुल कावी से पूछताछ करेगी। अली ने कहा कि पुलिस की अब तक की जांच से पता चला है कि कंदील के दूसरे भाई असलम शाहीन इस मामले में शामिल नहीं हैं, जिनका नाम परिवार ने एफआईआर में दर्ज कराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश