1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा के तीसरे चरण में बहरीन पहुंचे

पीएम मोदी तीन देशों की यात्रा के तीसरे चरण में बहरीन पहुंचे

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 24, 2019 07:29 pm IST,  Updated : Aug 24, 2019 07:29 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहरीन के शाह हमद बिन इसा अल खलीफा से विभिन्न द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक वार्ता करने के लिए शनिवार को यहां पहुंचे।

Prime Minister Narendra Modi reached Bahrain- India TV Hindi
Prime Minister Narendra Modi reached Bahrain Image Source : ANI

मनामा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहरीन के शाह हमद बिन इसा अल खलीफा से विभिन्न द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर व्यापक वार्ता करने के लिए शनिवार को यहां पहुंचे। मोदी की बहरीन की यात्रा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह किसी भारतीय प्रधानमंत्री की इस देश की पहली यात्रा है। बहरीन में मोदी खाड़ी क्षेत्र के सबसे पुराने मंदिर श्रीनाथजी के पुनरुद्धार के औपचारिक शुभारंभ का साक्षी बनेंगे। 

मोदी फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और बहरीन की अपनी तीन देशों की यात्रा के तीसरे चरण में यहां पहुंचे। वह संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा खत्म करके यहां पहुंचे। संयुक्त अरब अमीरात में उन्होंने अबु धाबी के शहजादे शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से वार्ता की और दोनों देशों के बीच व्यापार तथा सांस्कृतिक संबंध बेहतर करने के कदमों पर चर्चा की। अबु धाबी के शहजादे, मोदी को हवाईअड्डे तक छोड़ने गए। बहरीन से मोदी का रविवार को जी7 शिखर बैठक में शामिल होने के लिए फ्रांस लौटने का कार्यक्रम है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश