1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. हांगकांग में चीनी कारोबारियों के खिलाफ हिंसक संघर्ष, पुलिस ने किया काली मिर्च का छिड़काव

हांगकांग में चीनी कारोबारियों के खिलाफ हिंसक संघर्ष, पुलिस ने किया काली मिर्च का छिड़काव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 14, 2019 09:34 am IST,  Updated : Jul 14, 2019 09:34 am IST

हांगकांग में चीनी कारोबारियों के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है। शनिवार को चीनी कारोबारियों के खिलाफ हांगकांग में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया।

Hong Kong- India TV Hindi
Hong Kong

हांगकांग। हांगकांग में चीनी कारोबारियों के खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है। शनिवार को चीनी कारोबारियों के खिलाफ हांगकांग में हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच संघर्ष हुआ। 

पुलिस ने शनिवार को चेतावनी जारी करने के बाद भीड़ को तितर-बितर करना आरंभ कर दिया। प्रदर्शनकारियों में अधिकतर युवा शामिल थे जिनका कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन बदलाव लाने में सक्षम नहीं हैं। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ काली मिर्च का छिड़काव और लाठीचार्ज किया। इस दौरान प्रदर्शनस्थल से भाग रहे कुछ लोग एक दूसरे के ऊपर गिर गए और कुछ लोग जमीन पर गिर गए। 

क्‍या है मामला 

प्रदर्शनकारियों की रैली शनिवार को उन दवाखानों और सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों के सामने से निकाली गई जहां चीनी पर्यटक और कारोबारी बड़ी संख्या में आते हैं और वहां से सामान खरीदकर उसे चीन में बेचते हैं। प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान एक बैनर पकड़ रखा था, जिस पर लिखा था, ‘‘कानून को सख्ती से लागू किया जाए, सीमा पार से कारोबारियों को रोका जाए।’’ इससे पहले भी चीन को प्रत्यर्पण की अनुमति देने वाले कानून के खिलाफ हांगकांग में प्रदर्शन हुए थे। अब फिर से शहर में एक आंदोलन ने जन्म लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश