1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. हांगकांग के खिलाफ पहला दोस्ताना मैच जतीना हमारा लक्ष्य: भातीय कोच

हांगकांग के खिलाफ पहला दोस्ताना मैच जतीना हमारा लक्ष्य: भातीय कोच

 Reported By: IANS
 Published : Jan 21, 2019 06:51 am IST,  Updated : Jan 21, 2019 06:51 am IST

 भारतीय टीम 2020 टोक्यो ओलम्पिक क्वालीफायर्स के राउंड-2 की तैयारियों के रूप में हांगकांग और इंडोनेशिया के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी। 

हांगकांग के खिलाफ पहला दोस्ताना मैच जतीना हमारा लक्ष्य: भारतीय कोच- India TV Hindi
हांगकांग के खिलाफ पहला दोस्ताना मैच जतीना हमारा लक्ष्य: भारतीय कोच Image Source : INDIAN FOOTBALL TEAM

नई दिल्ली। भारतीय महिला फुटबाल टीम की कोच मेयमोल रॉकी ने हांगकांग के खिलाफ होने वाले दोस्ताना मैच से पहले माना कि उनकी टीम का एकमात्र लक्ष्य जीत दर्ज करना है। भारतीय टीम 2020 टोक्यो ओलम्पिक क्वालीफायर्स के राउंड-2 की तैयारियों के रूप में हांगकांग और इंडोनेशिया के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी। 

अखिल भारतीय फुटबाल महासंघ (एआईएफएफ) ने रॉकी के हवाले से बताया, "हर टीम अपनी चुनौती पेश करती है और हांगकांग उससे अलग नहीं है। उनके पास कुछ ऐसे खिलाड़ी जो हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं। हम इस मैच को एक दोस्ताना मुकाबला नहीं मान रहे हैं और हमारा एकमात्र लक्ष्य मैच में जीत दर्ज करना है।"

आखिरी बार यह दोनों टीमें 2017 में वुमेंस एशियन कप क्वालीफार्य में भिड़ी थी। भारत ने वो मैच 2-1 से अपने नाम किया था। 

रॉकी ने कहा, "हम इन मुकाबलों में अपने विभिन्न संयोजन को परखेंगे। हम अपनी रणनीतियों के साथ भी प्रयोग करेंगे। इन मैचों का सबसे बड़ा लाभ यह है कि इससे खिलाड़ियों का अनुभव बढ़ता है।"

हांगकांग के खिलाफ पहला मैच सोमवार को खेला जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल