इस्लामाबाद: गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज सार्क देशों के होम मिनिस्टर्स की मीटिंग में बाग लेने यहां पहुंच रहे हैं और मुंबई बम आतंकी हमले के सरग़ना हाफिज़ सईद और सलाउद्दीन के विरोध के आव्हान को देखते हुए राजनाथ को पाकिस्तान में प्रेसीडेंट लेवल की सुरक्षा दी जाएगी। बैठक दो दिन चलेगी।
प्रेसीडेंट लेवल की सुरक्षा के तहत 200 सुरक्षाकर्मी मुहैया कराे जाते हैं जिसमें पाकिस्तान की स्पेशल फोर्स के कमांडो भी शामिल होते हैं। सूत्रों ने बताया कि राजनाथ को प्रेसिडेंट स्तर की सुरक्षा देने का फ़ैसला उच्चस्तरीय बैठक में किया गया है जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नवाझ़ शरीफ़ ने की थी।
आमतौर पर गृहमंत्री को मंत्री स्तर की सुरक्षा दी जाती है लेकिन यात्रा के बहिष्कार की घोषणा के बादल साउत ब्लॉक ने पाकिस्तान से सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया था।
सूत्रों के अनुसार राजनाथ सिंह पाकिस्तान के हाई सिक्यूरिटी ज़ोन में एक आलीशान होटल में ठहरेंगे। इस ज़ोन में प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेस मंत्रालय और राजनयिक एनंक्लेव है।
सार्क देशों के होम मिनिस्टर्स की मीटिंग भी इसी जगह होगी जहां तीन स्तरीय सुरक्षा का इंतज़ाम किया गया है। सूत्रों ने बताया कि तीन स्तरीय सुरक्षा के अलावा अतिरिक्त सुरक्षा पर भी विचार किया जा रहा है।