1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. राजनाथ सिंह के दौरे का पाक में विरोध, यासीन मलिक की पत्नी भूख हड़ताल पर

राजनाथ सिंह के दौरे का पाक में विरोध, यासीन मलिक की पत्नी भूख हड़ताल पर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 04, 2016 09:32 am IST,  Updated : Aug 04, 2016 09:36 am IST

दक्षेस सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे भारत के केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पूरे पाकिस्तान में विरोध हो रहा है। दाउद इब्राहिम और सीमापार आतंकवाद के मुद्दे उठा सकते हैं।

Rajnath Singh
- India TV Hindi
Rajnath Singh

इस्लामाबाद: दक्षेस सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे भारत के केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पूरे पाकिस्तान में विरोध हो रहा है। दाउद इब्राहिम और सीमापार आतंकवाद के मुद्दे उठा सकते हैं। कराची, लाहौर और इस्लामाबाद में सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहीं कश्मीर के अलगाववादी संगठन जम्मू-कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) के प्रमुख यासीन मलिक की पत्नी सिंह के इस दौरे के विरोध में इस्लामाबाद में भूख हड़ताल पर बैठी हैं। गृह एवं विदेश मंत्रालयों के अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ पहुंचे सिंह दक्षिण एशियाई देशों के बीच अर्थपूर्ण सहयोग की जरूरत को रेखांकित करेंगे। वह बतौर गृह मंत्री पाकिस्तान के पहले दौरे पर आए हैं।

किन मुद्दों पर करेंगे बात:

सिंह यहां पर वांछित आतंकवादी दाउद इब्राहिम और सीमापार आतंकवाद के मुद्दे उठा सकते हैं। आशा है कि सिंह पाकिस्तान से भारत में आतंकवाद को प्रायोजित करना बंद करने तथा लश्कर ए तैयबा तथा जैश ए मोहम्मद जैसे संगठनों पर लगाम कसने के लिए कहेंगे।    

सईद की धमकी के बावजूद पाकिस्तान गए सिंह:

लश्कर ए तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद की धमकी के बावजूद राजनाथ सिंह इस दौरे पर आए हैं। सईद ने चेताया था कि अगर सिंह दक्षेस मंत्री सम्मेलन में शामिल होने इस्लामाबाद आए तो उनका संगठन पाकिस्तान में देशव्यापी प्रदर्शन करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश