1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. श्रीलंका में रामसेतु की पूजा, शिवरात्रि के मौके पर भारतीय राजदूत ने लिया भाग

श्रीलंका में रामसेतु की पूजा, शिवरात्रि के मौके पर भारतीय राजदूत ने लिया भाग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 11, 2021 01:40 pm IST,  Updated : Mar 11, 2021 01:40 pm IST

भारतीय दूतावास ने कहा कि उच्चायुक्त ने रामसेतु पर पूजा अर्चना की। राम सेतु सदियों से भारतीय और श्रीलंका को जोड़ने वाला कनेक्टिंग ब्रिज है। 

Ram Setu Srilanka prayers offered by India's High Commissioner on Mahashivraatri श्रीलंका में रामसेत- India TV Hindi
श्रीलंका में रामसेतु की पूजा, शिवरात्रि के मौके पर भारतीय राजदूत ने लिया भाग Image Source : TWITTER.COM/INDIAINSL

कोलंबो. महाशिवरात्रि के मौके पर श्रीलंका में भारतीय दूतावास के उच्चायुक्त गोपाल बागले ने राम सेतु वाली जगह पर पहुंच कर पूजा अर्चना की है। इसकी जानकारी खुद श्रीलंका में भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर दी। भारतीय दूतावास ने कहा कि उच्चायुक्त ने रामसेतु पर पूजा अर्चना की। राम सेतु सदियों से भारतीय और श्रीलंका को जोड़ने वाला कनेक्टिंग ब्रिज है। उन्होंने दोनों देशों के बीच सहस्राब्दी पुराने लिंक और ऐतिहासिक संरचनाओं की भूमिका को याद करते हुए  भारत और श्रीलंका की मजबूत दोस्ती के और मजबूत होने की कामना की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश