1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. 29 जून से खोला जाएगा करतारपुर साहिब कॉरिडोर: पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी

29 जून से खोला जाएगा करतारपुर साहिब कॉरिडोर: पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2020 11:46 am IST,  Updated : Jun 27, 2020 11:46 am IST

कोरोना वायरस के चलते बंद किए गए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को पाकिस्तान ने भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए फिर से खोलने का फैसला किया है।

Ready to reopen Kartarpur Sahib for all Sikh pilgrims on June 29: Pakistan- India TV Hindi
Ready to reopen Kartarpur Sahib for all Sikh pilgrims on June 29: Pakistan Image Source : FILE

इस्लामाबाद: कोरोना वायरस के चलते बंद किए गए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को पाकिस्तान ने भारतीय सिख तीर्थयात्रियों के लिए फिर से खोलने का फैसला किया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते दुनिया भर के धार्मिक तीर्थस्थलों को बंद कर दिया गया था।

Related Stories

शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट किया, “दुनिया भर में धार्मिक स्थल खुले होने के कारण, पाकिस्तान सभी सिख तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की तैयारी कर रहा है, इसलिए 29 जून 2020 को महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर कॉरिडोर को फिर से खोलने की हमारी तत्परता को भारतीय पक्ष से भी अवगत कराया जा रहा है।”

माना जाता है कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक 1522 में करतारपुर आए थे और उन्होंने अपनी जिंदगी के आखिरी 18 साल यहीं गुजारे थे। मान्यता है कि करतारपुर में जिस जगह गुरु नानक देव का देहावसान हुआ था, वहां पर गुरुद्वारा बनाया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश