1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के लिए तैयार पाकिस्तान, विदेश मंत्री ने दी जानकारी

करतारपुर कॉरिडोर को फिर से खोलने के लिए तैयार पाकिस्तान, विदेश मंत्री ने दी जानकारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 27, 2020 11:09 am IST,  Updated : Jun 27, 2020 11:21 am IST

कोरोना वायरस के कारण बंद किए गए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने के लिए पाकिस्तान तैयार हो गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इसकी जानकारी दी है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी- India TV Hindi
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी Image Source : TWITTER

इस्लामाबाद: कोरोना वायरस के कारण बंद किए गए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने के लिए पाकिस्तान तैयार हो गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि करतारपुर साहिब कॉरिडोर 29 जून 2020 को महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर से खोला जाएगा।

शाह महमूद कुरैशी ने ट्वीट कर कहा कि दुनियाभर में पूजा स्थल खुले हैं। ऐसे में पाकिस्तान भी सभी सिख तीर्थयात्रियों के लिए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की तैयारी में है। भारतीय पक्ष को अवगत कराते हैं कि 29 जून 2020 को महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर हम कॉरिडोर को फिर से खोलने के लिए तत्पर हैं।

बता दें कि कोरोना वायरस के कारण करतारपुर साहिब की यात्रा को अस्थाई तौर पर रोका गया था। भारत सरकार ने इसके 16 मार्च 2020 रात 12 बजे से श्री करतारपुर साहिब की यात्रा और उसके लिए पंजीकरण को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल नवंबर में पंजाब के डेरा नानक साहिब को पाकिस्तान के करतारपुर साहिब गुरुद्वारे से जोड़ने वाले एक गलियारे का उद्घाटन किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश