1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्‍तान के झूठ पर अफगानिस्‍तान ने उठाया सवाल, अफगान शांति प्रक्रिया को कश्मीर से जोड़ना गलत

पाकिस्‍तान के झूठ पर अफगानिस्‍तान ने उठाया सवाल, अफगान शांति प्रक्रिया को कश्मीर से जोड़ना गलत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 19, 2019 12:35 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 12:35 pm IST

अफगानिस्तान की एक शीर्ष राजदूत ने कहा है कि कश्मीर के हालात को अफगानिस्तान में शांति समझौते के लिए जारी प्रयासों से जोड़ाना, ‘‘दुस्साहसी, अनुचित और गैर-जिम्मेदाराना’ है।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir

वॉशिंगटन। अफगानिस्तान की एक शीर्ष राजदूत ने कहा है कि कश्मीर के हालात को अफगानिस्तान में शांति समझौते के लिए जारी प्रयासों से जोड़ाना, ‘‘दुस्साहसी, अनुचित और गैर-जिम्मेदाराना’ है। अमेरिका में अफगानिस्तान की राजदूत रोया रहमानी ने कहा, ‘‘ ‘इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ अफगानिस्तान’ अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत असद मजीद खान के उस दावे पर कठोरता से सवाल उठाता है कि कश्मीर में जारी तनाव अफगानिस्तान की शांति प्रक्रिया को काफी प्रभावित कर सकता है।’’ 

उन्होंने एक बेहद लंबे अपने बयान में कहा, ‘‘ ऐसा कोई बयान जो कश्मीर के हालात को अफगान शांति प्रयासों से जोड़ता है वह दुस्साहसी, अनुचित और गैर-जिम्मेदाराना है।’’ कश्मीर को भारत और पाकिस्तान का द्विपक्षीय मामला बताते हुए रहमानी ने कहा कि उनके देश का मानना है कि कश्मीर मुद्दे से अफगानिस्तान को जानबूझकर जोड़ने का पाकिस्तान का मकसद अफगान की धरती पर जारी हिंसा को और बढ़ाना है। 

रहमानी ने कहा कि उनके पाकिस्तानी समकक्ष का बयान उन सकारात्मक और रचनात्मक मुलाकात के ठीक विपरीत है जो अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी की हालिया यात्रा के दौरान उनके , पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान तथा पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के बीच हुई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश