1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मानवाधिकार दिवस: लेखकों ने चीन के राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी

मानवाधिकार दिवस: लेखकों ने चीन के राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 10, 2016 06:11 pm IST,  Updated : Dec 10, 2016 06:11 pm IST

शनिवार को मानवाधिकार दिवस के मौके पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग को मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे पर पत्र भेजा गया, जिस पर दुनियाभर के 100 से ज्यादा लेखकों के हस्ताक्षर हैं।

Chinese President Xi Jinping | AP Photo- India TV Hindi
Chinese President Xi Jinping | AP Photo

बीजिंग: शनिवार को मानवाधिकार दिवस के मौके पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग को मानवाधिकार उल्लंघन के मुद्दे पर पत्र भेजा गया, जिस पर दुनियाभर के 100 से ज्यादा लेखकों के हस्ताक्षर हैं। ग्लोबल राइटर्स ग्रुप ने चीन में मानवाधिकार उल्लंघन को तत्काल रोकने की अपील की है। शी के 2012 में सत्ता संभालने के बाद से असहमत लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनके सत्ता में आने के बाद सैकडों वकीलों, कार्यकर्ताओं और शिक्षाविदों को हिरासत में लिया गया और दर्जनों को जेल में डाल दिया गया।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी विरोध बर्दाश्त नहीं करती है। अखबारों, वेबसाइटों, प्रिंट मीडिया समेत अन्य प्रसारणकर्ताओं पर सरकार का कड़ा नियंत्रण है। सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी होती है कई तरह के प्रतिबंध समेत कई पश्चिमी न्यूज वेबसाइटों पर भी यहां रोक है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की वकालत करने वाले लंदन के पेन इंटरनेशल राइटर्स एसोसिएशन द्वारा तैयार किए गए इस पत्र में कहा गया है कि चीन समेत पूरी दुनिया इस तरह के विचारों और आवाजों से समृद्ध होगी।

पत्र में लिखा गया है कि हम चीन के प्रशासन से स्वतंत्र विचार रखने और उन्हें अभिव्यक्त करने अपराध में जेल में बंद या घरों में नजरबंद किए गए लेखकों, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को रिहा करने की अपील करते हैं। इस पत्र पर सलमान रश्दी, मार्गरेट एटवुड और नोबेल पुरस्कार विजेता जीएम कॉटजी समेत कई बड़े लेखकों के हस्ताक्षर हैं। पत्र में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित लू जायाबो का भी जिक्र है, जो अस्थिता फैलाने के आरोप में 11 साल की सजा काट रहे हैं और उनकी पत्नी को लू जिया को नजरबंद रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश