1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में मतदान के लिए प्रेरित करने को मुफ्त भोजन की पेशकश कर रहे हैं रेस्त्रां

पाकिस्तान में मतदान के लिए प्रेरित करने को मुफ्त भोजन की पेशकश कर रहे हैं रेस्त्रां

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 25, 2018 04:27 pm IST,  Updated : Jul 25, 2018 04:27 pm IST

कराची के रेस्त्रां ‘छुपा रूस्तम’ ने सोशल मीडिया पर लिखा, अपने देश को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए एक सामूहिक प्रयास की जरूरत है और इसलिए प्रत्येक नागरिक को बाहर निकलकर मतदान करना चाहिए।

Pakistani voters- India TV Hindi
Pakistani voters

कराची: पाकिस्तान में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए कई रेस्त्रां मुफ्त खाना और मुफ्त ड्रिंक की पेशकश कर रहे हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए लोगों को स्याही लगा अपना अंगूठा दिखाना होगा। ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार 20 लोकप्रिय रेस्त्रां इस सुविधा की पेशकश कर रहे हैं और लोगों को यह साबित करने के लिए केवल अपना स्याही लगा अंगूठा दिखाना होगा कि उन्होंने मतदान करके नागरिक के तौर पर अपने कर्तव्य का पालन किया है।

कराची के रेस्त्रां ‘छुपा रूस्तम’ ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘अपने देश को एक बेहतर स्थान बनाने के लिए एक सामूहिक प्रयास की जरूरत है और इसलिए प्रत्येक नागरिक को बाहर निकलकर मतदान करना चाहिए।’’ रेस्त्रां ने लिखा, ‘‘जो भी मतदाता है उन्हें आमंत्रित किया जाता है कि वे छुपा रूस्तम में आएं और मतदान का अपना निशान दिखाकर हलवा पूरी का लुत्फ उठायें।’’

वहीं कराची स्थित अंब्रोसिया ने भी इस पहल को फेसबुक पर साझा किया। उसने पोस्ट में लिखा, ‘‘25 जुलाई 2018 को जिम्मेदार तरीके से मतदान करिए। आप चाहें जिसे भी वोट करें हम आपको एक मुफ्त ड्रिंक परोसेंगे। यह सुनिश्चित करिए कि आप वोट देने के बाद हमारे यहां आयें।’’

इस तरह की पेशकश करने वाले अन्य रेस्त्रां में हेइसेन बर्गर, एलीमेंटो कैफे, द डेली, एक्सप्रेसो, एस्क्वायर्स, बर्गर लैब, बर्गर इन लॉ, डेल फ्रियो और अमियामो गेलाटो शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश