1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर राकेट से हमला

अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर राकेट से हमला

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 01, 2021 09:42 am IST,  Updated : Aug 01, 2021 10:00 am IST

अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं की वापसी के बाद तालिबान अपने हमले बढ़ाता जा रहा है। इस बीच न्यूज एजेंसी AFP ने खबर दी है कि कंधार एयरपोर्ट पर रॉकेट अटैक हुआ है।

Rocket attack on Kandhar Airport Afghanistan अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर राकेट से हमला- India TV Hindi
अफगानिस्तान के कंधार एयरपोर्ट पर राकेट से हमला Image Source : AP

कंधार. अफगानिस्तान से अमेरिकी सेनाओं की वापसी के बाद तालिबान अपने हमले बढ़ाता जा रहा है। इस बीच न्यूज एजेंसी AFP ने खबर दी है कि कंधार एयरपोर्ट पर रॉकेट अटैक हुआ है। हमले के बाद कंधार एयरपोर्ट से सभी उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। वहीं दूसरी तरफ अफगानिस्तानी सेना और वायुसेना भी लगातार तालिबान पर हमले बढ़ा रहा है।  अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय द्वारा ट्वीट कर बताया गया कि उनके हमले में 51 तालिबानी आतंकवादी मारे गए जिनमें से 2 कमांडर थे। अफगानिस्तान रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उनके हमलों में 40 से ज्यादा तालिबानी आतंकी घायल हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश