1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. क्षेत्रीय विवाद को खत्म करने के लिए वार्ता करेंगे रूस और जापान

क्षेत्रीय विवाद को खत्म करने के लिए वार्ता करेंगे रूस और जापान

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 20, 2017 08:57 am IST,  Updated : Mar 20, 2017 08:57 am IST

तोक्यो: यूक्रेन पर रूस के कब्जे के बाद जापान और रूस के विदेश एवं रक्षा मंत्री पहली बार तोक्यो में वार्ता करेंगे। आज की बैठक तब हो रही है जब दोनों पक्ष दशकों पुराने क्षेत्रीय

russia and japan to negotiate to end regional dispute- India TV Hindi
russia and japan to negotiate to end regional dispute

तोक्यो: यूक्रेन पर रूस के कब्जे के बाद जापान और रूस के विदेश एवं रक्षा मंत्री पहली बार तोक्यो में वार्ता करेंगे। आज की बैठक तब हो रही है जब दोनों पक्ष दशकों पुराने क्षेत्रीय विवादों को खत्म करने के लिए काम करना चाह रहे हैं। ये विवाद उन्हें एक शांति समझौता करने से रोक रहे हैं। इसी वक्त जापान, रूस, चीन और अन्य देश इस बात पर विचार कर रहे हैं कि उत्तर कोरिया के मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम से किस तरह से निपटा जाए।

अमेरिका और दक्षिण कोरिया की आधुनिक मिसाइल रक्षा प्रणाली थाड को तैनात करने की योजना ने बीजिंग और रूस को नाराज कर दिया है। दोनों पक्षों के अधिकारियों ने कहा कि वार्ता अधिकांश रूप से क्षेत्रीय सुरक्षा पर केंद्रित होगी।

रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, हम प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी मिसाइल रक्षा प्रणाली तैनात करने पर अपना नजरिया पेश करेंगे। बयान में कहा गया है कि आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी से संयुक्त रूप से लड़ने के प्रयास भी एजेंडे में हैं। जापानी विदेश मंत्री फ्युमिओ किशिदा अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से मिलेंगे। जापान के रक्षा मंत्री टोमोमी इनाडा रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शुइगू के साथ वार्ता करेंगे। चारों मंत्री अंतरराष्ट्रीय और द्विपक्षीय मुद्दों पर वार्ता करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश