1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए पाक: रूस

आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए पाक: रूस

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 30, 2016 10:49 pm IST,  Updated : Sep 30, 2016 10:49 pm IST

रूस ने कहा कि वह पाकिस्तान से अपेक्षा करता है कि वह अपनी सरजमीं से आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा।

Russian PM with Narendra Modi- India TV Hindi
Russian PM with Narendra Modi

नयी दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव पर चिंता जताते हुए रूस ने कहा कि वह पाकिस्तान से अपेक्षा करता है कि वह अपनी सरजमीं से आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएगा। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

रूस ने दोनों पड़ोसियों से यह भी कहा कि वे तनाव नहीं बढ़ने दें और बातचीत के जरिए अपने विवाद सुलझाएं। एक बयान जारी कर रूस ने कहा कि वह आतंकवाद के सभी स्वरूपों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष के साथ खड़ा है। रूसी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "भारत और पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा के पास स्थिति आक्रामक होने पर हम चिंतित हैं।"

रूसी विदेश मंत्रालय ने बयान में आगे कहा, "हम सभी पक्षों से अपील करते हैं कि वे तनाव नहीं बढ़ने दें और बातचीत के जरिए राजनीतिक एवं कूटनीतिक माध्यमों से अपनी मौजूदा समस्याएं सुलझाएं। हम आतंकवाद के सभी स्वरूपों के खिलाफ निर्णायक संघर्ष के साथ खड़े हैं। 

रूस ने कहा, "हम पाकिस्तान सरकार से अपेक्षा करते हैं कि वह अपने देश की जमीन पर आतंकवादी संगठनों की गतिविधियों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएगी । 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश