1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सउदी अरब ने 39 हजार पाकिस्तानियों को देश से निकाला : रिपोर्ट

सउदी अरब ने 39 हजार पाकिस्तानियों को देश से निकाला : रिपोर्ट

 Written By: IANS
 Published : Feb 07, 2017 08:16 pm IST,  Updated : Feb 07, 2017 08:17 pm IST

सउदी अरब ने वीजा उल्लंघन के मामलों में महज चार माह के दौरान तकरीबन 39 हजार पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेज दिया। यहां तक कि एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी को आदेश दिया गया है कि पाकिस्तानियों को देश में दाखिल होने की इजाजत देने से पहले उनकी गहन जांच की

प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : फाइल

रियाद: सउदी अरब ने वीजा उल्लंघन के मामलों में महज चार माह के दौरान तकरीबन 39 हजार पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेज दिया। यहां तक कि एक शीर्ष सुरक्षा अधिकारी को आदेश दिया गया है कि पाकिस्तानियों को देश में दाखिल होने की इजाजत देने से पहले उनकी गहन जांच की जाए क्योंकि अंदेशा है कि उनमें से कुछ आईएसआईएस के हमदर्द हो सकते हैं। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें) 

सउदी गजट ने सुरक्षा सूत्रों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि रिहायश और कार्य के नियमों के उल्लंघन के मामलों में तकरीबन 39 हजार पाकिस्तानियों को वापस भेजा गया है। सूत्रों ने अखबार को बताया कि दाएश के इशारे पर कुछ आतंकवादी कार्रवाइयों में कई पाकिस्तानी नागरिकों की संलिप्तता चिंता का विषय है। 

सूत्रों ने बताया कि बहुत से पाकिस्तानी नशीले पदार्थों की तस्करी, चोरी, जालसाजी और हिंसा के अपराधों में पकड़े गए हैं। इसके मद्देनजर शूरा काउंसिल की सुरक्षिा समिति के अध्यक्ष अब्दुल्ला अल-सदाउन ने सउदी अरब में काम के लिए नियुक्ति से पहले पाकिस्तानियों की गहन जांच का आह्वान किया है। अल-सदाउन ने कहा, 'अफगानिस्तान से नजदीकी की वजह से पाकिस्तान खुद आतंकवाद से पीडि़त है। तालिबान चरमपंथी आंदोलन ने खुद पाकिस्तान में जन्म लिया था।' 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश