1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक की अमेरिका से अपील, कहा-भारत से पुन: वार्ता शुरू कराने में निभाए भूमिका

पाक की अमेरिका से अपील, कहा-भारत से पुन: वार्ता शुरू कराने में निभाए भूमिका

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 03, 2019 01:04 pm IST,  Updated : Apr 03, 2019 01:04 pm IST

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और अमेरिका के विदेश मंत्री माइकल पोम्पिओ ने मंगलवार को फोन पर बात की और क्षेत्र में मौजूदा हालात पर चर्चा की।

पाक की अमेरिका से अपील, कहा-भारत से पुन: वार्ता शुरू कराने में निभाए भूमिका - India TV Hindi
पाक की अमेरिका से अपील, कहा-भारत से पुन: वार्ता शुरू कराने में निभाए भूमिका 

इस्लामाबाद: पुलवामा आतंकवादी हमले और बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी प्रशिक्षिण शिविरों पर भारतीय वायुसेना के हवाई हमले के बाद से भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच पाकिस्तान ने मंगलवार को अमेरिका से अपील की है कि वह सभी लंबित मामलों को सुलझाने के लिए इंडो-पाक वार्ता फिर से शुरू कराने में अपनी भूमिका निभाए।

Related Stories

पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और अमेरिका के विदेश मंत्री माइकल पोम्पिओ ने मंगलवार को फोन पर बात की और क्षेत्र में मौजूदा हालात पर चर्चा की।

मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई कि दक्षिण एशिया में शांति एवं स्थिरता के लिए तनाव कम करना आवश्यक है।

कुरैशी ने तनाव करने के लिए भारतीय पायलट को सौंपने समेत पाकिस्तान द्वारा उठाए गए कदमों की भी जानकारी पोम्पिओ को दी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘उन्होंने अमेरिका से यह भी अपील की कि वह भारत एवं पाकिस्तान के बीच फिर से वार्ता शुरू कराने में अपनी भूमिका निभाए ताकि सभी लंबित विवादों का समाधान तलाशा जा सके।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश