1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कोरोना वायरस प्रकोप को लेकर शी की आलोचना करने वाला सामाजिक कार्यकर्ता गिरफ्तार

कोरोना वायरस प्रकोप को लेकर शी की आलोचना करने वाला सामाजिक कार्यकर्ता गिरफ्तार

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 18, 2020 04:45 pm IST,  Updated : Feb 18, 2020 04:45 pm IST

एक मानवाधिकार समूह ने मंगलवार को कहा कि चीन में पुलिस ने हफ्तों से फरार चल रहे एक प्रतिष्ठित कार्यकर्ता शू झियोंग को गिरफ्तार कर लिया।

शी जिनपिंग- India TV Hindi
शी जिनपिंग

बीजिंग: एक मानवाधिकार समूह ने मंगलवार को कहा कि चीन में पुलिस ने हफ्तों से फरार चल रहे एक प्रतिष्ठित कार्यकर्ता शू झियोंग को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान, शू कोरोना वायरस महामारी से निपटने को लेकर राष्ट्रपति शी चिनफिंग की आलोचना कर रहे थे। एमनेस्टी इंटरनेशनल के अनुसार, दिसंबर से फरार चल रहे भ्रष्टाचार निरोधक कार्यकर्ता शू झियोंग को शनिवार को गिरफ्तार किया गया।

नाम नहीं बताने की शर्त पर एक सूत्र ने एएफपी को बताया कि शू को दक्षिणी शहर गुआंग्झोऊ से गिरफ्तार किया गया। हालांकि, गुआंग्झोऊ पुलिस ने इस पर टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। ई-मेल पर भेजे बयान में एमनेस्टी इंटरनेशनल के चीन शोधकर्ता पेट्रीक पून ने कहा, '' कोरोना वायरस के खिलाफ चीनी सरकार की लड़ाई सभी असंतुष्ट आवाजों को कुचलने के सामान्य अभियान से अलग नहीं है।'' आरोप लगते रहे हैं कि शी के 2012 में सत्ता में आने के बाद से चीन की सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ने नागरिक स्वतंत्रता को गंभीर रूप से प्रभावित किया है।

कोरोना वायरस को लेकर सबसे पहले सतर्क करने वाले व्हीसिलब्लोअर डॉक्टर ने अपनी मौत से पूर्व पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी। इसके बाद से राजनीतिक सुधार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर आवाजें उठ रही हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश