1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत की मछली पकड़ने की 42 नावों को छोड़ने के लिए श्रीलंका ने रखी यह शर्त

भारत की मछली पकड़ने की 42 नावों को छोड़ने के लिए श्रीलंका ने रखी यह शर्त

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 16, 2017 06:16 pm IST,  Updated : Jun 16, 2017 06:16 pm IST

श्रीलंका ने आज कहा है कि वह भारत की मछली पकड़ने की 42 नावों को इस शर्त पर छोड़ेगा कि वे फिर कभी भी देश के जलक्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगी। ये नावें वर्ष 2015 से श्रीलंका की हिरासत में हैं।

Representative Image | PTI Photo- India TV Hindi
Representative Image | PTI Photo

कोलंबो: श्रीलंका ने आज कहा है कि वह भारत की मछली पकड़ने की 42 नावों को इस शर्त पर छोड़ेगा कि वे फिर कभी भी देश के जलक्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगी। ये नावें वर्ष 2015 से श्रीलंका की हिरासत में हैं।

मत्स्य पालन मंत्री महिंदा अमरावीरा ने गुरुवार को एक वक्तव्य में कहा कि भारत सरकार को इस फैसले के बारे में सूचित कर दिया गया है। अमरावीरा ने कहा, ‘हमारी अंतरराष्टीय समुद्री सीमा रेखा का उल्लंघन करने वे फिर कभी ना लौटें।’ अमरावीरा ने कहा कि भारतीय मछुवारे श्रीलंका की सीमा में पिछले 35 सालों से मछलियां पकड़ते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका ने इससे पहले मछुआरों को छोड़ने का लेकिन नावों और उपकरणों को नहीं छोड़ने का जो फैसला लिया था उसका मनचाहा असर हुआ है। गौरतलब है कि दोनों ही तरफ की सरकारें अभी तक इस संवेदनशील मुद्दे का समाधान खोज पाने में नाकाम रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश