1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बगदाद में मॉल के पास IS ने कराया बम ब्लास्ट, कहा शिया थे निशाना

बगदाद में मॉल के पास IS ने कराया बम ब्लास्ट, कहा शिया थे निशाना

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 10, 2016 09:05 pm IST,  Updated : Sep 10, 2016 09:34 pm IST

शुक्रवार की रात बगदाद में हुए बम विस्फोटों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। मध्य बगदाद में एक शॉपिंग मॉल के बाहर हुए इन दो बम ब्लास्ट में कई लोग घायल भी हुए हैं। इन विस्फोटों की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।

Representative Image. (Photo: AP)- India TV Hindi
Representative Image. (Photo: AP) Image Source : AP

बगदाद: शुक्रवार की रात बगदाद में हुए बम विस्फोटों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। मध्य बगदाद में एक शॉपिंग मॉल के बाहर हुए इन दो बम ब्लास्ट में कई लोग घायल भी हुए हैं। इन विस्फोटों की जिम्मेदारी खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है और कहा कि उसके निशाने पर शिया मुसलमान थे। शनिवार को सुरक्षा अधिकारियों और मेडिकल ऑफिसर्स ने इस ब्लास्ट के बारे में जानकारी दी।

आधीरात से कुछ ही देर पहले हुए इन बम विस्फोटों में नखील मॉल की खिड़कियों के शीशे टूट गए और उसकी बाउंड्री को भी नुकसान पहुंचा। विस्फोट के बाद चारों तरफ मलबा ही मलबा बिखर गया था जिसे शनिवार की सुबह लोगों ने साफ किया। बताया जा रहा है कि इन विस्फोटों में बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं।

इस साल बगदाद के शॉपिंग सेंटर्स पर लगातार हमले किए जा रहे हैं और यह उनमें सबसे ताजा हमला है। जुलाई की शुरुआत में हुए एक ऐसे ही हमले में 300 से ज्यादा व्यक्ति मारे गए थे। इस हमले के बाद इस्लामिक स्टेट ने एक ऑनलाइन बयान जारी किया और कहा कि उनके संगठन ने शियाओं को निशाना बनाया है। 

आईएस ने कहा कि इस हमले को दो इराकी आत्मघाती हमलवारों ने अंजाम दिया। इन हमलावरों में से एक ने बम से कनेक्टेड बेल्ट पहन रखी थी जबकि दूसरा विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी चला रहा था। आईएस ने अपने बयान में यह भी कहा कि गाड़ी चला रहा आत्मघाती हमलावर बगदाद के पश्चिम में स्थित फलुजा शहर से था। फलुजा को जून के अंत में आईएस से वापस ले लिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश