दमिश्क: सीरियाई सेना ने बुधवार को अलेप्पो में गुरुवार से तीन दिवसीय मानवीय संघर्षविराम प्रभावी होने का ऐलान किया। खबरों के मुताबिक, सीरियाई सेना के जनरल कमान ने जारी बयान में कहा कि यह संघर्षविराम तीन दिनों के लिए गुरुवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक प्रभावी रहेगा।
देश-विदेश की अन्य बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इस बयान में विद्रोहियों से अपने हथियार फेंकने और राष्ट्रपति बशर अल-असद द्वारा आत्मसमर्पण करने वाले सभी विद्रोहियों को दी जाने वाली माफी का लाभ उठाने के लिए कहा। जनरल कमान ने कहा कि उन्हें पूर्वी अलेप्पो में विद्रोहियों के सभी ठिकानों के बारे में विस्तृत जानकारी है। बयान में कहा गया है कि पूर्वी अलेप्पो में विद्रोहियों ने सैकड़ों परिवारों को बंधक बनाकर रखा हुआ है।

यह तस्वीर अलेप्पो की बर्बादी की कहानी बखूबी कहती है। AP File Photo
खबरों के मुताबिक, विद्रोहियों ने बुधवार शाम को पूर्वी अलेप्पो से निकलना शुरू कर दिया। कहा जा रहा है कि बड़ी संख्या में सशस्त्र विद्रोही, घायल, बीमार और उम्रदराज लोग पूर्वी अलेप्पो से बाहर निकल गए हैं। इससे पहले सीरिया के विदेश मंत्रालय ने कहा था कि सीरियाई सेना की इकाइयों को वापस बुला लिया गया है, ताकि पूर्वी अलेप्पो से विद्रोही बाहर जा सके।