1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: सैन्य शविर पर तालिबान हमला, 43 सैनिकों की मौत

अफगानिस्तान: सैन्य शविर पर तालिबान हमला, 43 सैनिकों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 19, 2017 01:40 pm IST,  Updated : Oct 19, 2017 03:44 pm IST

अफगानिस्तान के दक्षिण कंधार प्रांत में तालिबान के एक सैन्य शिविर पर दो आत्मघाती कार बम विस्फोट में कम से कम 41 लोगों की मौत हो गई.

Taliban attack- India TV Hindi
Taliban attack

काबुल: अफगानिस्तान के दक्षिणी कंधार प्रांत में एक सैन्य शिविर पर तालिबान के हमले में कम से कम 43 सैनिकों की मौत हो गयी। रक्षा मंत्रालय ने आज यह जानकारी दी। तालिबान ने मीडिया में जारी एक बयान में इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

प्रवक्ता दौलत वजीर ने बताया कि कल की इस घटना में दो आत्मघाती कार बम विस्फोट हुए जिसके बाद घंटों मुठभेड़ चली। उन्होंने बताया कि नौ अन्य सैनिक घायल हो गए तथा छह लापता हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में 10 हमलावर मारे गए। 

अमेरिका और नाटो बलों ने 2014 के अंत में अपना युद्धक मिशन औपचारिक रूप से बंद कर दिया था। इसके बाद अफगान बलों को तालिबान का सामना करना पड़ रहा है जो फिर से मजबूत हुआ है। 

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को तालिबान ने देश के विभिन्न हिस्सों में कई हमले किए थे जिनमें पुलिस परिसरों और सरकारी प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया था। उन हमलों में कम से कम 74 लोगों की मौत हो गयी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश