1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तालिबान ने कहा, अफगान बलों के खिलाफ फिर शुरू करेगा अभियान

तालिबान ने कहा, अफगान बलों के खिलाफ फिर शुरू करेगा अभियान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 02, 2020 07:14 pm IST,  Updated : Mar 02, 2020 07:14 pm IST

तालिबान ने सोमवार को कहा कि वह आंशिक संघर्ष विराम खत्म करने के साथ ही अफगान सुरक्षा बलों के खिलाफ आक्रामक अभियान फिर शुरू करने जा रहा है।

Taliban ends partial truce, to resume Afghanistan 'operations' says it's spokesperson- India TV Hindi
Taliban ends partial truce, to resume Afghanistan 'operations' says it's spokesperson

काबुल: तालिबान ने सोमवार को कहा कि वह आंशिक संघर्ष विराम खत्म करने के साथ ही अफगान सुरक्षा बलों के खिलाफ आक्रामक अभियान फिर शुरू करने जा रहा है। इस आंशिक संघर्ष विराम की घोषणा चरमपंथियों और वाशिंगटन के बीच समझौते पर दस्तखत होने से पहले की गई थी। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा, “हिंसा में कटौती अब खत्म हो गयी है और हमारा अभियान सामान्य रूप से जारी रहेगा।” उन्होंने कहा, “समझौते (अमेरिका-तालिबान) के मुताबिक, हमारे मुजाहिदीन विदेशी बलों पर हमला नहीं करेंगे लेकिन काबुल के प्रशासन वाले बलों के खिलाफ हमारा अभियान जारी रहेगा।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश