1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बताए पाकिस्तान क्या मलाला के तालिबानी हमलावर वाक़ई जेल में हैं...'

बताए पाकिस्तान क्या मलाला के तालिबानी हमलावर वाक़ई जेल में हैं...'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 05, 2015 01:37 pm IST,  Updated : Jun 05, 2015 02:01 pm IST

नई दिल्ली: तीन साल पहले अक्तूबर 2012 में 14 साल की मलाला यूसुफ़ज़ई पर तालिबान के क़ातिलाना हमले की ख़बर पूरी दुनियां में आग की तरह फ़ैल गई थी। स्कूल बस में जा रही मलाला

स्वात वैली में पुलिस प्रमुख आज़ाद ख़ान ने इस बात की पुष्टि की कि सिर्फ दो लोग इज़हारुल्लाह और इसरार उर्रहमान ही जेल में हैं।

लंदन में पाकिस्तान उच्चायोग ने कहा कि आठ अभियुक्तों के इसलिए रिहा किया गया क्योंकि उनके ख़िलाफ़ पर्याप्त सबूत नहीं थे।

माना जाता है कि मलाला पर जिन्होंने गोली चलाई थी वे अफ़ग़ानिस्तान भाग गए।

मलाला सिर्फ 11 साल की थी तभी से टेलीविज़न पर आकर कन्या शिक्षा की पुरज़ोर वकालत करने लगी थी।

मलाला को पिछले साल नोबेल पुरस्कार मिला था। इतनी कम उम्र में ये सम्मान अभी तक किसी को नहीं मिला है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश