1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इराक में अमेरिकी दूतावास में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए

इराक में अमेरिकी दूतावास में प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे गए

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 31, 2019 05:28 pm IST,  Updated : Dec 31, 2019 05:28 pm IST

प्रदर्शनकारी रविवार को हुए अमेरिकी हवाई हमलों का विरोध कर रहे थे, जिसमें कटाईब हिजबुल्लाह (हिजबुल्ला ब्रिगेड) के कट्टरपंथी गुट के कम से कम 25 लड़ाके मारे गए थे। 

Iraq- India TV Hindi
Protesters burn representations of a U.S.flag during a protest against the U.S.strikes on the Hezbollah Brigades militia, in Tahrir Square, Baghdad, Iraq Image Source : AP

बगदाद। इराकी प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को यहां उच्च सुरक्षा वाले अमेरिकी दूतावास परिसर की बाहरी दीवार को तोड़ दिया। प्रदर्शनकारी सप्ताहांत में हुए हवाई हमलों के दौरान ईरान समर्थक लड़ाकों के मारे जाने से गुस्से में थे। अमेरिकी सुरक्षा बलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए परिसर के अंदर आंसू गैस के गोले छोड़े।

प्रदर्शनकारी रविवार को हुए अमेरिकी हवाई हमलों का विरोध कर रहे थे, जिसमें कटाईब हिजबुल्लाह (हिजबुल्ला ब्रिगेड) के कट्टरपंथी गुट के कम से कम 25 लड़ाके मारे गए थे। अमेरिका ने इस गुट पर अमेरिकी ठेकेदार की हत्या का आरोप लगाया है। इस बीच सऊदी अरब ने इराक में अमेरिकी बलों पर हुए हमले की निंदा की है और इस पर “गंभीर चिंता” जताई है।

सऊदी अरब की प्रेस एजेंसी ने अनाम सूत्र के हवाले से कहा, “सऊदी अरब इराक के अंदर आतंकवादी हमलों के बढ़ने से बेहद चिंतित है, जिनमें हालिया हमलों के तहत इराक में मौजूद अमेरिकी सेनाओं के खिलाफ ईरानी शासन द्वारा समर्थित आतंकवादी मिलिशिया द्वारा हमले किए गए थे।”

इसमें कहा गया, “सऊदी अरब इन आतंकवादी हमलों की निंदा करता है। आतंकवादी मिलिशिया द्वारा किए गए ये हमले इराक की संप्रभुता का उल्लंघन करते हैं और इसकी सुरक्षा और स्थिरता को प्रभावित करते हैं।”

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश