1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: आतंकी हमले में 3 सैनिक, 8 आतंकवादी मारे गए

पाकिस्तान: आतंकी हमले में 3 सैनिक, 8 आतंकवादी मारे गए

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 17, 2017 06:00 pm IST,  Updated : Mar 17, 2017 06:00 pm IST

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वाह प्रांत में सैन्य प्रशिक्षण स्थलों पर सीमापार आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के बाद गोलीबारी में कम से कम 3 पाकिस्तानी सैनिक और 8 तालिबान चरमपंथी मारे गए।

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

पेशावर: पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वाह प्रांत में सैन्य प्रशिक्षण स्थलों पर सीमापार आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले के बाद गोलीबारी में कम से कम 3 पाकिस्तानी सैनिक और 8 तालिबान चरमपंथी मारे गए।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सेना ने एक बयान में कहा, ‘सीमा पार से आतंकवादियों ने पाक एफसी (फ्रंटियर कंस्टैबलरी) चौकी पर हमले का प्रयास किया। हमले के बाद गोलीबारी में 6 आतंकी मारे गए और 2 सैनिकों की भी मौत हो गई।’ खैबर कबायली इलाके में हुए हमले की जिम्मेदारी जमात-उल-अहरार ने ली है। यह समूह पाकिस्तानी तालिबान से संबंधित समूह है।

चरसड्डा में एफसी के प्रशिक्षण केंद्र पर एक और आतंकी हमला हुआ जिसमें एक सैनिक मारा गया, जबकि एक अन्य घायल हो गया। सेना की मीडिया इकाई ISPR ने कहा कि चरसड्डा में गोलीबारी में 2 आत्मघाती हमलावर मारे गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश