1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. थाईलैंड: गुफा से बचाए गए बच्चों को आज मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, मीडिया से करेंगे बात

थाईलैंड: गुफा से बचाए गए बच्चों को आज मिलेगी अस्पताल से छुट्टी, मीडिया से करेंगे बात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 18, 2018 10:53 am IST,  Updated : Jul 18, 2018 10:53 am IST

थाईलैंड में गुफा से बचाए गये 12 लड़कों और उनके फुटबॉल कोच को आज अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और वे पहली बार मीडिया से मुखातिब होंगे।

Thailand Children rescued from cave today will be...- India TV Hindi
Thailand Children rescued from cave today will be discharged from hospital  will talk to media

चियांग राई: थाईलैंड में गुफा से बचाए गये 12 लड़कों और उनके फुटबॉल कोच को आज अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी और वे पहली बार मीडिया से मुखातिब होंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि ‘ वाइल्ड बोर्स ’ फुटबॉल टीम को निर्धारित तारीख से एक दिन पहले छुट्टी दी जा रही है और अधिकारियों को उम्मीद है कि घर जाने से पहले वे प्रश्नोत्तर के जरिए अपनी दिलचस्प कहानियां बयां करेंगे। (ट्रंप ने कहा, व्लादिमीर पुतिन के साथ हुई बातचीत बहुत अच्छी रही)

थाईलैंड के मुख्य सरकारी प्रवक्ता सनसर्न कइवकुमनर्ड ने बताया , ‘‘ आज शाम में संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने का कारण यह है कि मीडिया उनसे सवाल कर सके जिस के बाद वे सामान्य जीवन जीने के लिए वापस जा सकें और फिर मीडिया उनसे सवाल जवाब नहीं करे। ’’

हालांकि विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि उत्तरी थाइलैंड की थाम लुआंग गुफा के भीतर कटु अनुभव झेलने के कारण वे लंबे समय तक परेशान रह सकते हैं। चियांग राई प्रांत में जनसंपर्क विभाग ने संवाददाता सम्मेलन से पहले समाचार पत्रों से उनके प्रश्न मांगे हैं और उन्हें पड़ताल के लिए मनोचिकित्सकों के पास भेजा जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश