कराची: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी में रविवार को एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम तीन लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। धमाका क्वेटा के हजरतगंज क्षेत्र में एक बाजार में हुआ। यह धमाका ऐसे समय हुआ जब शहर के अयूब मैदान में ‘पाकिस्तान डेमोक्रेटिक अलायंस’ (पीडीएम) की सरकार विरोधी रैली आयोजित हुई। पीडीएम, पाकिस्तान की मुख्य विपक्षी पार्टियों का गठबंधन है, जिसने प्रधानमंत्री इमरान खान के विरोध में रैली का आयोजन किया था। हालांकि, रैली का स्थल उस स्थान से 35-40 किलोमीटर दूर है, जहां धमाका हुआ। बलूचिस्तान सरकार ने सुरक्षा कारणों से जनसभा स्थगित करने के लिए पीडीएम से कहा था।
- Hindi News
- विदेश
- एशिया
- पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बम विस्फोट, तीन की मौत
पाकिस्तान के क्वेटा शहर में बम विस्फोट, तीन की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी में रविवार को एक बम विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम तीन लोग मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। धमाका क्वेटा के हजरतगंज क्षेत्र में एक बाजार में हुआ।
Advertisement
India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।
Advertisement
Advertisement
लेटेस्ट न्यूज़
Advertisement
Advertisement