1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इजराइल के हमले में तीन सैनिकों की मौत, सात घायल: सीरिया

इजराइल के हमले में तीन सैनिकों की मौत, सात घायल: सीरिया

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 02, 2019 10:53 am IST,  Updated : Jun 02, 2019 10:55 am IST

इजराइल ने सीरिया के दक्षिणी क्षेत्र स्थित सैन्य ठिकानों पर रविवार सुबह हमला किया जिसमें तीन सीरियाई सैनिक मारे गए और सात अन्य घायल हो गए।

Image took from video released by IDF.- India TV Hindi
Image took from video released by IDF.

बेरूत: इजराइल ने सीरिया के दक्षिणी क्षेत्र स्थित सैन्य ठिकानों पर रविवार सुबह हमला किया जिसमें तीन सीरियाई सैनिक मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। सीरिया की सरकारी संवाद समिति ‘सना’ ने अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से कहा कि हमला इजराइल के कब्जे वाले गोलान हाइट्स के पास दक्षिणी क्षेत्र क्वेनीत्रा में सैन्य ठिकानों पर किया गया। एजेंसी ने बताया कि इन हमलों में जानमाल की क्षति हुई है। 

इजराइली सेना के एक प्रवक्ता ने ट्विटर पर पुष्टि की कि इजराइल ने सीरिया में सेना के कई ठिकानों को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि इन ठिकानों में दो तोपखाने, कई खुफिया और निरीक्षण चौकियां तथा एसए2 हवाई रक्षा इकाई शामिल थी। ब्रिटेन आधारित सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने कहा कि इजराइल के लड़ाकू विमानों ने ईरानी सेना और लेबनान के हिज्बुल्ला लड़ाकों के एक सैन्य डिपो और ठिकानों को निशाना बनाया।

इन हमलों से कुछ ही घंटों पहले इजराइली सेना ने कहा था कि सीरिया ने गोलान हाइट्स की तरफ दो प्रक्षेपास्त्र दागे। इजराइली सेना ने शनिवार को बताया कि इसमें किसी के भी हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश