1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, लोगों में फैली दहशत

भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, लोगों में फैली दहशत

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 08, 2017 06:58 pm IST,  Updated : Apr 08, 2017 06:58 pm IST

फिलीपींस की राजधानी मनीला के पास तटीय इलाके में शनिवार को आधे घंटे के अंतराल पर एक के बाद एक आए भूकम्प के 3 झटकों ने दहला दिया। भूकंप के झटकों से घबराए लोग इमारतों से बाहर भागने लगे।

Representational Image | AP- India TV Hindi
Representational Image | AP

मनीला: फिलीपींस की राजधानी मनीला के पास तटीय इलाके में शनिवार को आधे घंटे के अंतराल पर एक के बाद एक आए भूकम्प के 3 झटकों ने दहला दिया। भूकंप के झटकों से घबराए लोग इमारतों से बाहर भागने लगे। फिलहाल इस घटना में जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सबसे तेज झटका मनीला के दक्षिण में मबीनी शहर के पास महसूस किया गया। अमेरिकी भूवैज्ञानिकों के मुताबिक रिक्ट पैमाने पर 5.7 तीव्रता का पहला झटका शाम 3.08 बजे महसूस हुआ। इसके कुछ मिनटों बाद ही 5.9 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया। इनका केंद्र एक दूसरे से कुछ ही किलोमीटर दूर था। तीसरा झटका 5.0 की तीव्रता का था जो इस क्षेत्र में करीब 20 मिनट बाद महसूस किया गया।

ये भी पढ़ें

मनीला के वित्तीय क्षेत्र में लोगों को इमारतों से बाहर भागते देखा गया जबकि स्थानीय टीवी नेटवर्क एबीएस-सीबीएन ने बाटनगास बंदरगाह के टर्मिनल से डरे सहमे यात्रियों की भागते हुए तस्वीरें प्रसारित कीं। एबीएस-सीबीएन ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से कहा कि भूकंप की वजह से क्षेत्र के कुछ घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए लेकिन जान-माल के किसी नुकसान की खबर नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश