1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश में गिरफ्तार की गईं 3 महिला आतंकवादी, विस्फोटक और हथियार बरामद

बांग्लादेश में गिरफ्तार की गईं 3 महिला आतंकवादी, विस्फोटक और हथियार बरामद

 Written By: IANS
 Published : Jul 01, 2017 09:18 pm IST,  Updated : Jul 01, 2017 09:18 pm IST

बांग्लादेश पुलिस ने शनिवार को 3 महिला आतंकियों को हिरासत में ले लिया और उनके पास से हथियार, गोला-बारूद और उन्य विस्फोटक बरामद किया है, जिनमें आत्मघाती जैकेट शामिल हैं।

Representative Image | AP Photo- India TV Hindi
Representative Image | AP Photo

ढाका: बांग्लादेश पुलिस ने शनिवार को 3 महिला आतंकियों को हिरासत में ले लिया और उनके पास से हथियार, गोला-बारूद और उन्य विस्फोटक बरामद किया है, जिनमें आत्मघाती जैकेट शामिल हैं। ये गिरफ्तारियां कुश्तिया जिले के भेरमारा में नियो जेएमबी के एक संदिग्ध ठिकाने पर कार्रवाई के दौरान हुईं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुश्तिया के पुलिस अधीक्षक एस.एम. मेहदी हुसैन ने कहा कि आतंकरोधी इकाई की सूचना के आधार पर शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास उपजिला शहर के तालटोला मस्जिद के पास स्थित एक घर को घेर लिया गया। हुसैन ने कहा कि आत्मघाती जैकेट पहनी एक महिला ने कार्रवाई के दौरान पुलिस पर हमले की कोशिश की। पुलिस कार्रवाई सुबह तड़के 3 बजे शुरू हुई। उन्होंने कहा, ‘विस्फोट से पहले ही महिला को रोक लिया गया। बाद में दो अन्य महिलाओं को हिरासत में ले लिया गया।’

रिपोर्ट के मुताबिक, महिलाओं की पहचान नियो-जेएमबी के नेता अयूब बच्चू उर्फ शोजिब की पत्नी तिथि, नियो जेएमबी का दूसरे दर्जे के नेता अन्नामन अली की पत्नी सुमैया और बहरामारा के दौलतपुर गांव निवासी रजीकुल उर्फ रशीद उर्फ तल्हा की पत्नी तोली बेगम के रूप में की गई है। पुलिस ने गुलशन होली आर्टिसान हमले की पहली बरसी पर कार्रवाई के दौरान 2 आत्मघाती जैकेट, एक पिस्तौल, एक मैग्जीन और कुछ बारूद बदामद किया है। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध आतंकियों ने लगभग 2 महीने पहले नसीमा खातून नामक एक महिला से यह घर किराए पर लिया था और नसीमा खातून के साथ-साथ उसके परिवार के सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश