1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. TikTok के लिए राहत की खबर! पाकिस्तान ने प्रतिबंध फिर हटाया

TikTok के लिए राहत की खबर! पाकिस्तान ने प्रतिबंध फिर हटाया

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 20, 2021 09:07 am IST,  Updated : Nov 20, 2021 09:07 am IST

TikTok: पिछले 15 महीनों में यह चौथी बार है जब पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया और फिर हटाया है। पाकिस्तान ने किशोरों और युवाओं के बीच लोकप्रिय टिकटॉक पर सबसे पहले अक्टूबर 2020 में प्रतिबंध लगाया था। 

TikTok ban removed by Pakistan TikTok के लिए राहत की खबर! पाकिस्तान ने प्रतिबंध फिर हटाया- India TV Hindi
ikTok के लिए राहत की खबर! पाकिस्तान ने प्रतिबंध फिर हटाया Image Source : TIKTOK

Highlights

  • पाकिस्तान ने चार महीने बाद TikTok से प्रतिबंध हटाया
  • अश्लील सामग्री के प्रसारित होने पर नियंत्रण लगाए- TikTok
  • 15 महीनों में चौथी बार पाकिस्तान ने TikTok पर प्रतिबंध लगाया और फिर हटाया

इस्लामाबाद. भारत में TikTok पर बैन लगे एक साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है लेकिन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से उसके लिए अच्छी खबर आई है। पाकिस्तान के मीडिया नियामक प्राधिकरण ने शुक्रवार को टिकटॉक से प्रतिबंध फिर से हटा लिया। इस बार उसने चार महीने बाद यह प्रतिबंध हटाया है। वीडियो साझा करने वाली चीन की लोकप्रिय सेवा ने आश्वासन दिए हैं कि वह अश्लील सामग्री के प्रसारित होने पर नियंत्रण लगाएगी, जिसके बाद यह प्रतिबंध हटाया गया है।

पिछले 15 महीनों में यह चौथी बार है जब पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाया और फिर हटाया है। पाकिस्तान ने किशोरों और युवाओं के बीच लोकप्रिय टिकटॉक पर सबसे पहले अक्टूबर 2020 में प्रतिबंध लगाया था। उसने कहा था कि उसे ऐप पर सामग्री कथित तौर पर ‘‘अनैतिक, अश्लील और अशिष्ट’’ पाए जाने को लेकर कई शिकायतें मिली थीं।

नियामक एजेंसी ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि टिकटॉक ने पाकिस्तान को आश्वासन दिया है कि वह उन उपयोगकर्ताओं को ब्लॉक करेगी जो ‘‘गैरकानूनी सामग्री’’ अपलोड करते हैं। चीन की बाइटडांस कंपनी की इस ऐप को पाकिस्तान में तकरीबन 3.9 करोड़ बार डाउनलोड किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तान ने फेसबुक और ट्विटर को उनकी सामग्री को लेकर सैकड़ों शिकायतें भेजी है। उसने आरोप लगाया कि उक्त सामग्री अप्रिय और संभावित रूप से इस्लाम के प्रति अपमानजनक है एवं पाकिस्तानी कानून के खिलाफ हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश